तेरी आराधना करूं Hindi Christian Song Lyrics 

तेरी आराधना करूँ

  • तेरी आराधना करूँ
  • पाप क्षमा कर, जीवन दे दे
  • दया की याचना करूँ

  • तू ही महान, सर्वशक्तिमान
  • तू ही हैं मेरे जीवन का संगीत
  • ह्रदय के तार, छेड़े झनकार-2
  • तेरी आराधना है मधुर गीत-2,
  • जीवन से मेरे तू महिमा पाये
  • एक ही कामना करूँ
  • पाप क्षमा कर...

  • सृष्टि के हर एक कण कण में
  • छाया है तेरी ही महिमा का राज,
  • पक्षी भी करते हैं तेरी प्रशंसा -2
  • हर पल सुनाते हैं आनंद का राग-2
  • मेरी भी भक्ति तुझे ग्रहण हो,
  • ह्रदय से प्रार्थना करूँ,
  • पाप क्षमा कर...

  • पतित जीवन में ज्योति जला दे,
  • तुझ ही से लगी है आशा मेरी
  • पापमय दम तू दूर हटा दे -2
  • पूर्ण हो अभिलाषा मेरी – 2
  • जीवन के कठिन दुखी क्षणों का,
  • दृढ़ता से समाना करूँ,
  • पाप क्षमा कर...

Glory to GOD Please share Hindi praise and worship songs with your believer Brothers and Sisters.